Search

 
 
 

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा', भागलपुर को मिली 441 करोड़ की सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 मार्च, मंगलवार को 'समृद्धि यात्रा' के चौथे चरण में भागलपुर पहुंचे. जहां उन्होंने जिले के विकास योजनाओं के लिए 441.32 करोड़ रुपये की सौगात दी. जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने 144 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.
 

Patna:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 मार्च, मंगलवार को 'समृद्धि यात्रा' के चौथे चरण में भागलपुर पहुंचे. जहां उन्होंने जिले के विकास योजनाओं के लिए 441.32 करोड़ रुपये की सौगात दी. जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने 144 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय जायजा भी लिया. 


बैजानी पंचायत में उन्होंने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से सपष्ट कहा कि सात निश्चय और प्रगति यात्रा की योजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए.


भागलपुर पहुंचने के बाद सीएम नीतीश कुमार भागलपुर-बौंसी रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का जायजा लिया और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों के साथ परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया.


इस दौरे में कई योजनाओं का उद्घाटन हुआ, उनमें पंचायत, ग्रामीण विकास, भवन निर्माण, जल संसाधन और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाएं शामिल रहीं. वहीं, शिलान्यास वाली योजनाओं में एससी-एसटी कल्याण, विद्युत संचरण और इंफ्रास्टक्चर के विकास पर विशेष केंद्रित रहा. 

 

इसके अलावा टीएनबी कॉलेज परिसर में 100 बेड का बालिका छात्रावास और जलापूर्ति योजना फेज-1 के शुरू होने से शिक्षा और स्वच्छ पेयजल लोगों को उपलब्ध होगा. विकास की नई योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहतर होगी. विकास कार्यों को गति मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही