Search

 
 
 

पटना: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला

बिहार में बालू माफियाओं आए दिन पुलिस टीम पर हमला कर रहे हैं. ताजा मामला पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है.
 

Lagatar Desk :  बिहार में बालू माफियाओं आए दिन पुलिस टीम पर हमला कर रहे हैं. ताजा मामला पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया है.

 

हालात बिगड़ने पर पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी.  हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

 

बड़े पैमाने पर बालू के अवैध खनन की मिली थी सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, पालीगंज के रानी तालाब थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि धनराज छपरा गांव में ट्रैक्टरों के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की.

 

जैसे ही पुलिस ने ट्रैक्टरों को जब्त करना शुरू किया, वहां मौजूद लोगों ने विरोध करना शुरू किया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम को घेर लिया. इस दौरान पुलिस पर पथराव और धक्का-मुक्की की गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

 

हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा और आत्मरक्षा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी. गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भीड़ तितर-बितर हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया.

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 4 ट्रैक्टर और 3 मोटरसाइकिल जब्त किए हैं. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही