Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर : गायघाट पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प मामले में SSP ने थानेदार को किया सस्पेंड

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले में एसएसपी कांतेश मिश्रा ने संज्ञान लिया है. इस मामले में गायघाट थानेदार राजा सिंह को सस्पेंड कर दिया है.
 

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले में एसएसपी कांतेश मिश्रा ने संज्ञान लिया है. इस मामले में गायघाट थानेदार राजा सिंह को सस्पेंड कर दिया है.

 

वहीं एसएसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.

 

गौरतलब है कि गायघाट पुलिस की टीम अदालत के आदेश पर मंगलवार की देर रात पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी. पुलिस जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते विरोध उग्र हो गया और बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर पुलिस टीम को घेर लिया. इसके बाद भीड़ ने पुलिस पर पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया. 


इस दौरान पुलिस की दो गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और फायरिंग भी की गई थी, जिसमें एक 60 वर्षीय ग्रामीण जगतवीर राय की मौके पर ही मौत हो गई. इस हिंसक झड़प में गायघाट थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे.


ग्रामीण-पुलिस का आरोप-प्रत्यारोप

एक निजी न्यूज चैनल के अनुसार, पुलिस का आरोप है कि ग्रामीणों ने गोली चलाई. जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक ग्रामीण की जान चली गई. ग्रामीण अजय राय ने बताया है कि गायघाट थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मी रात 12 बजे सिविल ड्रेस में घर के पीछे से घुसे और बिना कुछ बताए घर की तलाशी लेने लगे. 

 

इसका विरोध किया गया तो पुलिसकर्मी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे और जबरन थाना ले जाने लगे. जब घर वालों ने हल्ला किया तो पुलिस वाले घर से बाहर निकल गए और फायरिंग शुरू कर दी.

 

इसी दौरान उनका पड़ोसी जगतवीर राय शौच के लिए बाहर निकले थे. उन्होंने जब पुलिस वालों से फायरिंग करने का कारण पूछा तो जगतवीर राय के सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फायरिंग में एक गोली दुधारू पशु को भी लगी है.

 

घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी तनाव है. हालात को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और कई थानों की फोर्स तैनात की गई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही