Search

 
 
 

चतरा में TPC के पांच नक्सली गिरफ्तार

चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने पिपरवार थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी/टीपीसी के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.
 

Chatra :  चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने पिपरवार थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी/टीपीसी के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से हथियार, बाइक और संगठन से संबंधित पर्चे भी बरामद किए हैं.

 

 

सूत्रों के अनुसार, ‘सुदर्शन जी’ के नाम से चतरा के कई व्यवसायियों को लगातार धमकी दी जा रही थी. इस संबंध में चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को लगातार शिकायतें मिल रही थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया. 

 

एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने पिपरवार थाना क्षेत्र में छापेमारी की और पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है. 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही