Search

 
 
 

Chakradharpur : चक्रधरपुर में मुखिया संघ के अध्यक्ष के चचेरे भाई की हत्या

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड की टोकलो थाना क्षेत्र के सुरबुड़ा पंचायत के सोरजमडीह गांव में शनिवार को एक व्यक्ति की गला रेतकर व पेट में चाकू भोंकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृतक चक्रधरपुर प्रखंड की सुरबुड़ा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष जंगल गागराई का चचेरा भाई था. बताया जाता है की सोरजमडीह गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश गागराई शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे साइकिल पर सवार होकर केरा बाजार से अपने गांव जा रहा था.इसी बीच सोरजमडीह केनाल के पास एक बिना नंबर के साथ स्कूटी में सवार होकर आए तीन युवक ने दिनेश को रोक दिया और चाकू से गला रेत दिया. साथ ही तेज धारदार चाकू उसके पेट में भी घोप दी. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-investigation-of-howrah-mumbai-mail-accident-completed-report-will-come-soon/">Chakradharpur

: हावड़ा-मुंबई मेल हादसे की जांच पूरी, जल्द आएगी रिपोर्ट
[caption id="attachment_931707" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/CKP-Murder-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मृतक के परिजनों से पूछताछ करते थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव.[/caption] इस बीच जब कुछ महिला मौके पर पहुंची तो हत्यारों ने चाकू दिखाकर सभी को भाग जाने को कहा. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद तीनों स्कूटी लेकर भाग गया.घटना के बाद इसकी सूचना मुखिया जंगल गागराई को दी. इसके बाद आनन फनान में मुखिया जंगल गागराई स्थानी लोगों के सहयोग से उसे लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना पाकर टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव व अन्य अधिकारी जवानों के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही