Search

 
 
 

Chakradharpur  : नक्सली बंद पोड़ाहाट अनुमंडल के सभी प्रखंडों में असरदार

 
  • चक्रधरपुर शहर में बंद का असर नहीं, खुली रहीं सभी दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान
  • लंबी दूरी की गाड़ियां नहीं चलीं
  • आपातकालीन सेवाओं को बंद से रखा गया था मुक्त
  • सुरक्षा के मद्देनजर तैनात थे सुरक्षा बल
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :   भाकपा माओवादियों की ओर से मंगलवार को बुलाई गई बंद का पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर शहर छोड़कर सभी प्रखंडों में व्यापक असर रहा. चक्रधरपुर में रोजाना की तरह बाजार में दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान खुले रहे. हालांकि लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. बंदी के कारण मंगलवार सुबह से ही सोनुआ बाजार के अलावे टुनिया व लोटापहाड़ स्थित बाजार में दुकानें बंद रहीं. सड़कों पर वाहनों का आवागमन ठप रहा. सोनुआ से जमशेदपुर, चाईबासा, चक्रधरपुर की ओर चलने वाली बस व यात्रीवाही वाहनों का परिचालन बंद रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. वाहनों का परिचालन बंद रहने से सड़क पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा. वहीं, बैंक, पोस्ट ऑफिस व पेट्रोल पंप बंद रहे. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-car-collides-with-another-vehicle-near-gol-building-2-people-injured/">धनबाद

: गोल बिल्डिंग के पास दूसरे वाहन से टकराई कार, 2 लोग घायल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/13-1-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसी तरह गोइलकेरा में भी बंद का व्यपाक असर रहा. यहां भी सुबह से ही बाजार व दुकानें बंद रहीं. वाहनों का परिचालन नहीं होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. वहीं बंदी में पेट्रोल पम्प भी बंद रहने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं. बंदगांव की घाटी नीचे कराईकेला व आसपास क्षेत्र में दुकानें खुली रहीं, जबकि घाटी ऊपर में बंद का व्यापक असर देखने को मिला. मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड में भाकपा माओवादियों का एक दिवसीय बंद का व्यापक असर रहा. हालांकि माओवादियों ने बंद के दौरान एंबुलेंस, दूध सप्लाई, दवा दुकान व अन्य आपातकालीन सेवाएं बंद से मुक्त रखी हैं. इसे भी पढ़ें :  छपरा:">https://lagatar.in/chhapra-woman-suddenly-comes-alive-after-a-week-of-suicide/">छपरा:

आत्महत्या के बाद एक हफ्ता बाद महिला अचानक हुई जिंदा
भाकपा माओवादियों के बंद से मनोहरपुर व आनंदपुर में सभी सरकारी व गैरसरकारी प्रतिष्ठान के अलावा चिड़िया लौह अयस्क खदान बंद रहे. इससे उत्खनन एवं ढुलाई कार्य बाधित रहा. वहीं लंबी दूरी की गाड़ियों के साथ अन्य छोटे-बड़े यात्री वाहनों समेत मालवाहक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा. इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बंद से सड़क वीरान व सूनी रहीं. इधर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बंद को लेकर जिला पुलिस व सीआरपीएफ जवानों की जगह-जगह तैनाती रही. इसे भी पढ़ें :  पलामू:">https://lagatar.in/kamlesh-laid-the-foundation-stone-of-bridge-construction-work/">पलामू:

विधायक कमलेश ने किया पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही