Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur News : कराईकेला थाना में नक्सलियों के खिलाफ FIR, पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सदस्य सीमावर्ती जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने एवं सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सदस्य सीमावर्ती जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने एवं सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे हैं.

 

सूचना के आधार पर कोबरा 207 बटालियन एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर अभियान चलाया गया. अभियान में एसआई जीडी अमित कुमार, कोबरा 207 के अधिकारियों एवं जवानों के साथ जिला पुलिस बल शामिल थे. बताया गया कि 19 मार्च को संयुक्त टीम कराईकेला एवं सोनुवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती दुर्गम जंगल क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रही थी.

 

इसी दौरान कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा दा गांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में अचानक नक्सलियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई. आवेदन के अनुसार पुलिस बल ने पहले आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन लगातार फायरिंग होने पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हुई. इसके बाद नक्सली घने जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गए. तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद होने की बात कही गई है.

 

प्राथमिकी आवेदन में दावा किया गया है कि मुठभेड़ में शामिल पुलिस जवानों द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई, जबकि नक्सलियों की ओर से भी अत्याधुनिक हथियारों से 50 से अधिक राउंड फायर किए गए. घटना के बाद क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया. प्राथमिकी में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के असीम मंडल उर्फ आकाश, मंगल सिंह सरदार, सालुका कायम, पिंकी, कोलेमुनी, सीता, बुड़ई बोदरा समेत अन्य 8-10 अज्ञात नक्सलियों को आरोपी बनाया गया है.

 

इनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस बल पर हमला करने एवं अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाल के महीनों में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान लगातार चलाया जा रहा है और कई मुठभेड़ और आत्मसमर्पण की घटनाएं सामने आई हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही