Search

 
 
 

Chatra News : चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयूरहंड थाना क्षेत्र निवासी हर्ष कुमार विश्वकर्मा व श्याम कुमार के रूप में हुई है.
 

Chatra : जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयूरहंड थाना क्षेत्र निवासी हर्ष कुमार विश्वकर्मा व श्याम कुमार के रूप में हुई है. थाना प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि देर रात थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय बेलखोरी इलाके में सशस्त्र बल और थाना के अन्य अधिकारियों के साथ वे गश्ती अभियान चला रहे थे. 

 

इसी दौरान रात के अंधेरे में सुनसान स्थान पर दो युवक एक मोटरसाइकिल के साथ बैठे नजर आए. संदिग्ध परिस्थिति को देखते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों से पूछताछ करने लगी. थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों युवक तालाब की ओर भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों का पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया.

 

पुलिस को दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगी, जिसके बाद उनसे सख्ती से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान दोनों युवक पहले गोलमोल जवाब देते रहे. उनके पास से लाल एवं काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की गई. जब पुलिस ने वाहन के कागजात की मांग की तो दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उक्त मोटरसाइकिल को हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला इलाके से चोरी कर ला रहे थे.

 

थाना प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. बाद में दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं, बरामद मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार गश्ती और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

 

अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. उन्होंने आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है. थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान में एसआई कुशो महतो, एएसआई पुनीत कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही