Search

Giridih News : गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा का सरिया थाना के समक्ष प्रदर्शन, थानेदार को हटाने की मांग

आंदोलन के नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता बबलू कुमार मंडल ने कहा कि प्रेम कुमार मंडल को फोन कर थाना बुलाया गया. थाना आने पर उनके साथ मारपीट की गई. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक थानेदार को नहीं हटाया जाता और प्रेम कुमार को रिहा नहीं जाता, धरना जारी रहेगा.
 
थाना के सामने धरने पर बैठे भाजपाई.

Giridih : गिरिडीह जिले के  सरिया थाना परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पोखरियाडीह निवासी प्रेम कुमार मंडल को शुक्रवार रात थाने बुलाकर पुलिस ने बर्बरता से पीटा. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की.

आंदोलन के नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता बबलू कुमार मंडल ने कहा कि प्रेम कुमार मंडल को फोन कर थाना बुलाया गया. थाना आने पर उनके साथ मारपीट की गई. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक थानेदार को नहीं हटाया जाता और प्रेम कुमार को रिहा नहीं जाता, धरना जारी रहेगा.

सूचना पाकर एसडीपीओ धनंजय राम थाना पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं के साथ वार्ता की. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और का आश्वासन दिया. इसके बाद धरना समाप्त हुआ. धरना में मनीष मंडल, नरेश रजक, बबलू कुमार मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही