Search

 
 
 

Giridih News :  नाबालिग लड़की ने सदर अस्पताल के बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म

जिले में नाबालिग लड़की (15 वर्षीय) ने सदर अस्पताल के बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया है. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है. बच्चे को जन्म देने के बाद पीड़िता के घरवाले नवजात को छोड़कर भागने की तैयारी में थे. लेकिन नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई . इसके बाद जच्चा-बच्चा को चैताडीह स्थित मातृत्व और शिशु इकाई ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.
 

Giridih :  जिले में नाबालिग लड़की (15 वर्षीय) ने सदर अस्पताल के बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया है. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है. बच्चे को जन्म देने के बाद पीड़िता के घरवाले नवजात को छोड़कर भागने की तैयारी में थे. लेकिन नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई . इसके बाद जच्चा-बच्चा को चैताडीह स्थित मातृत्व और शिशु इकाई ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. 

 

बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को उक्त गर्भवती लड़की अपने घरवालों के साथ सदर अस्पताल पहुंची. यहां पहुंचने के बाद वह बाथरूम गई और वहीं पर उसने बच्चे को जन्म दिया. बाथरूम में बच्चे को जन्म की खबर से अस्पताल में हलचल मच गई.

 

अस्पताल की महिला कर्मियों ने नवजात और उसकी मां को बाथरूम से सुरक्षित निकाला. इस बीच लड़की के घर वाले बच्चे को छोड़कर भागने की फिराक में थे. लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत मामले की जानकारी डीएस को दी  डीएस ने त्वरित एक्शन लेने का निर्देश दिया, जिसके बाद नाबालिग मां और बच्चे को एम्बुलेंस से चैताडीह स्थित मातृत्व एवं शिशु इकाई ले जाया गया.

 

Uploaded Image

बताया जाता है कि नाबालिग लड़की बेंगाबाद थाना इलाके की है. एसपी डॉ. बिमल कुमार को मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव को मामले की विस्तृत जानकारी लेने और पूरी जांच करने का निर्देश दिया गया. निर्देश पर थाना प्रभारी अमन कुमार को बच्ची के गांव भेजा गया. वहीं पीड़िता का बयान भी महिला पुलिस पदाधिकारी ने ली है.

 

वहीं सदर अस्पताल के डीएस डॉ. प्रदीप बैठा ने बताया कि नाबालिग लड़की ने सदर अस्पताल के बाथरूम में नवजात को जन्म दी है. कर्मियों द्वारा जानकारी दिए जाने के तुरंत बाद ही जच्चा और बच्चा को चैताडीह स्थित मातृत्व एवं शिशु इकाई में भर्ती करवाया गया. लकड़ी की उम्र 14 वर्ष बतायी जा रही है. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है. 

 

वहीं एसडीपीओ, सदर जीतवाहन उरांव ने बताया कि  बेंगाबाद थाना इलाके के एक गांव की नाबालिग लड़की के मां बनने की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है. महिला पदाधिकारी ने पीड़िता का बयान लिया है. आगे जांच चल रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही