Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur  News : एकल ग्रामोत्थान में निःशुल्क कंप्यूटर व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

करंजो स्थित एकल ग्रामोत्थान में शुक्रवार को एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र व महिला सशक्तिकरण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chakradharpur : करंजो स्थित एकल ग्रामोत्थान में शुक्रवार को एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र व महिला सशक्तिकरण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया.

 

Uploaded Image

इस मौके पर मुख्य रूप से एकल अभियान के राष्ट्रीय अभियान प्रमुख डॉ ललन शर्मा, सह योजना प्रमुख लालमोहन महतो, दिलीप वाडिया उपस्थित थे.कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,सरस्वती माता की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर व गायत्री मंत्र के साथ किया गया.

 

इस मौके पर एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर ललन शर्मा ने कहा कि एकल अभियान सनातन संस्कृति,संस्कार तथा चरित्र निर्माण की गंगोत्री है.आधुनिक भारत में कंप्यूटर शिक्षा का महत्व बढ़ गया है. जीवन को आसान बनाने का काम कंप्यूटर के माध्यम से ही सरल हो पाया है. 

 

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को तकनीकी शिक्षा से सशक्त बनाने पर बल दिया.वहीं उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी एकल ग्रामोत्थान के तत्वाधान में संचालित होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. 

 


इस मौके पर अतिथियों ने केंद्र प्रांगण में छायादार व फलदार पौधे भी लगाए.इस मौके पर केंद्र करंजो के उपाध्यक्ष मनोज जिंदल, सचिव अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष विकाश केजरीवाल, ऑक्सफोर्ड स्कूल चक्रधरपुर के संचालक गोपाल कुमार सिंह, महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीतू साहू, उपाध्यक्ष बिमला प्रसाद, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की प्रभारी आशा साव के अलावे विद्यार्थी व उनके अभिभावक मौजूद थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही