Search

 
 
 

Chakradharpur News : नलिता गांव में रोजो पर्व पर छऊ नृत्य व मेले का भव्य आयोजन

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड की नलिता गांव में रोजो पर्व के शुभ अवसर पर पारंपरिक छऊ नृत्य व मेले का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई उपस्थित रहे.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड की नलिता गांव में रोजो पर्व के शुभ अवसर पर पारंपरिक छऊ नृत्य व मेले का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने रामायण, महाभारत व अन्य पौराणिक कथाओं पर आधारित आकर्षक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों और मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था की गई थी, जिसका ग्रामीणों ने भरपूर आनंद उठाया.

 

अपने संबोधन में डॉ. गागराई ने कहा कि छऊ नृत्य केवल एक लोककला नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है. उन्होंने कहा कि पौराणिक कथाओं और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में छऊ नृत्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति, भाषा और परंपराओं के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया.

 


उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता आदे मुंडा ने की. आयोजन को सफल बनाने में सचिव गुलाब सिंह कुम्हार सहित महेश मुंडा, राजेश मुंडा, ओदार मुंडा, बसंत मुंडा, नीलमोहन मुंडा, रोहित मुंडा, नटवर मुंडा, श्रीचंद गोप, महेश प्रधान, रूइदास सामद, घासीराम प्रधान, कार्तिक डांगील एवं मानसिंह डांगील की महत्वपूर्ण भूमिका रही.इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही