Search

 
 
 

Chakradharpur News  :  रेलवे हरिजन बस्ती में शीतला माता पूजा महोत्सव का शुभारंभ

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल के समीप स्थित हरिजन बस्ती में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय शीतला (सोलापुरी) माता पूजा महोत्सव की तैयारियां सोमवार को राटा पूजा (मंडप पूजा) के साथ विधिवत शुरू हो गईं.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल के समीप स्थित हरिजन बस्ती में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय शीतला (सोलापुरी) माता पूजा महोत्सव की तैयारियां सोमवार को राटा पूजा (मंडप पूजा) के साथ विधिवत शुरू हो गईं. वैदिक मंत्रोच्चार व धार्मिक विधि-विधान के बीच पुजारी नित्यानंद पांडेय ने मां शीतला का आह्वान कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई.

 

राटा पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपवास रखकर मां शीतला की श्रद्धापूर्वक आराधना की तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने परिवार एवं समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना की.

 

इस मौके पर पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि 19 से 23 जून 2026 तक चलने वाले इस पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ भव्य घट यात्रा के साथ होगा.बालाजी मंदिर के पीछे माता की हल्दी से निर्मित प्रतिमा की स्थापना के बाद आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी.राटा पूजा में मुख्य यजमान के रूप में अजय मुखी एवं उनकी पत्नी नीतू मुखी शामिल हुए.

 

घट यात्रा की तैयारियों में साईं मुखी, समीर मुखी, विवेक कुमार, रुपेश सिंह, उदय बाग, लक्ष्मी साव व राधिका बोदरा सहित कई श्रद्धालु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. वहीं, सोलापुरी माता पूजा समिति के सदस्य अविनाश मुखी, रोहित तांती, अजय मुखी, रिंटू पॉल, सूरज मुखी व सरवन साव आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा संपन्न कराने के लिए विशेष रूप से खड़गपुर से पुरोहित को आमंत्रित किया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही