Search

 
 
 

Chakradharpur News : चक्रधरपुर में चला सघन वाहन जांच अभियान, 39 हजार रुपए वसूले गए जुर्माना

पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया
 

Shambhu Kumar

 


Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया.वाहन जांच अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की और कृष्णा सोरेन ने किया. जांच के दौरान कुल 39 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

 

Uploaded Image

 


अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट उपयोग और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने पर विशेष ध्यान दिया गया. साथ ही वाहनों के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वालों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया.

 

मोटरयान निरीक्षक कृष्णा सोरेन ने कहा कि जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की संख्या अधिक पाई जा रही है. उन्होंने बताया कि अधिकांश मामलों में ऐसे चालकों की मौत हुई है, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था .उन्होंने लोगों से हेलमेट की अहमियत समझने और सुरक्षित वाहन संचालन करने की अपील की.वाहन जांच अभियान के दौरान चक्रधरपुर थाना के पुलिस जवान भी मौजूद रहे.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही