Search

 
 
 

Chakradharpur News : मधुसूदन पब्लिक स्कूल में छात्र नेतृत्व परिषद का अलंकरण समारोह

श्चिमी सिंहभूम जिले के मधुसूदन पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्र नेतृत्व परिषद का अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मधुसूदन पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्र नेतृत्व परिषद का अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया.समारोह का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन सह निदेशक बी.के. हिंदवार ने किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं को नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी का महत्व बताते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया.

 

 

समारोह में विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए स्कूल हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय, वाइस हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन तथा कल्चरल कैप्टन का चयन किया गया. स्कूल हेड बॉय के रूप में आदित्य प्रकाश, हेड गर्ल के रूप में मान्या, वाइस हेड बॉय के रूप में आयुष कुमार तथा वाइस हेड गर्ल के रूप में दर्शना कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई.

 

Uploaded Image

वहीं चारों हाउस-अल्फा, ब्रेवो, चेतक और डेल्टा-के लिए क्रमश ओम कृष्ण, अलिशा सिंह कुंटिया, नवीन कुमार महतो, देवाश्री महतो, राहुल सोय, नेहा महतो, प्रिंस राज व स्नेहा महतो को कैप्टन तथा मनोज महतो, उम्मे कुलसुम, तुषार महतो, रिधिराज हिंदवार, पीयूष महतो, आकांक्षा मिश्रा, राजेश बानरा व सुहानी महतो को वाइस कैप्टन चुना गया.

 

जबकि रोशन देवगम को स्पोर्ट्स कैप्टन, संजीव महतो को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, अंशिका गोप को कल्चरल कैप्टन तथा मून मिश्रा को कल्चरल वाइस कैप्टन बनाया गया.इस मौके पर मुख्य अतिथि बी.के. हिंदवार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और शुभकामनाएं दीं.वहीं विद्यालय के प्राचार्य के. नागराजू, उप-प्राचार्या आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती तथा सीसीए संयोजक के.एल. नारायण ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें जिम्मेदार नेतृत्व का संदेश दिया. 

 

अंत में सभी पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया तथा परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती ने धन्यवाद ज्ञापन किया.इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही