Search

 
 
 

Chakradharpur News : DRM सभागार में रेल ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर बैठक

पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर शनिवार को चक्रधरपुर स्थित डीआरएम सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर शनिवार को चक्रधरपुर स्थित डीआरएम सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई.बैठक में मुख्य रूप से सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, उपायुक्त मनीष कुमार,चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया, सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन आर.पी. मीणा, एडीआरएम अजितेंद्र त्रिपाठी उपस्थित हुए.

 

बैठक में जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल स्थित मनोहरपुर रेलवे स्टेशन यार्ड, सिंहपोखरिया- झींकपानी खंड,झींकपानी-तालाबुरू खंड, तालाबुरू-केंदपोसी खंड समेत विभिन्न रेलवे समपार फाटकों पर प्रस्तावित आरओबी निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई. 

 

इस दौरान समय पर कार्य को पूरा करने, निर्माण के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने, सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने संबंधित विषयों पर सांसद जोबा माझी ने विशेष ध्यान रखने की बात कही.

 

इसके अलावा सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत, निर्माणाधीन व प्रस्तावित सभी रेल ओवर ब्रिज परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, भौतिक व वित्तीय प्रगति, भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, उपयोगिता स्थानांतरण तथा अन्य प्रशासनिक बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.इस मौके पर सीनियर डीओएम मनीष कुमार, सीनियर डीएससी ए. नवीन प्रसाद,एनएचएआई के मुख्य अभियंता समेत रेलवे व प्रशासनिक विभागों के कई अधिकारी मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही