Search

चक्रधरपुर : ओड़िया समाज ने मनाया उत्कल दिवस

Shambhu Kumar

Chakradharpur : उत्कल सम्मेलनी, पश्चिमी सिंहभूम शाखा की ओर से बुधवार को उत्कल दिवस मनाया गया. यह कार्यक्रम पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित उत्कलमणि विद्या मंदिर में आयोजित किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत उत्कल गौरव मधुसूदन दास, उत्कलमणि गोपबंधु दास एवं पंडित गोदावरीश मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की गई. 

 

इस दौरान विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के पूर्व प्राचार्य नागेश्वर प्रधान ने ओड़िया भाषा साहित्य के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए ओड़िया भाषा साहित्य के विकास के लिए प्रत्येक गांव में प्राथमिक स्तर में ओड़िया मातृभाषा की पढ़ाई कराने की सरकार से मांग की.

 


मौके पर उत्कल सम्मेलनी के जिला अध्यक्ष सरोज प्रधान ने कहा कि सिंहभूम के मूलवासी ओड़िया भाषा-भाषी छात्र-छात्राओं के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. यह हम सभी बर्दाश्त नहीं करेंगे.इस मौके पर ओड़िया समाज के लोग मौजूद थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp