Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए बैठक कर अभिभावकों को किया गया जागरूक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के सुरबुड़ा पंचायत के तिलोपदा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. बच्चों को स्कूल से जोड़ने व ड्रॉप आउट की समस्या को रोकने के लिए बैठक आयोजित की गई थी. एस्पायर संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में भनिया कलस्टर से जुड़े विभिन्न गांव के ग्रामीण उपस्थित हुए. जहां अभिभावकों को बच्चों के लिए शिक्षा के महत्व के बारे में बताकर जागरूक किया गया. इस अवसर पर मौजूद भरनिया कलस्टर के सीएफ मंगल सिंह बोदरा ने एस्पायर संस्था द्वारा बच्चों के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-society-opposes-pre-wedding-shooting-by-running-signature-campaign-demands-social-ban/">जमशेदपुर

: हस्ताक्षर अभियान चलाकर मारवाड़ी समाज ने प्री वेडिंग शूटिंग का किया विरोध, सामाजिक प्रतिबंध की मांग

प्रखंड समन्वयक ने कई जानकारियां दी

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है. पिछले एक साल से संस्था चक्रधरपुर प्रखंड में कार्य कर रही है. मौके पर मौजूद संस्था के प्रखंड समन्वयक रविन्द्र राठौर ने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आरबीसी शिक्षकों के विस्तारपूर्वक कार्य एवं दायित्व, आरबीसी सेंटर का उद्देश्य, बच्चों को सरकारी विद्यालय में मिलने वाली सुविधाएं, बाल श्रम, बाल विवाह, नशापान इत्यादि रोकने संबंधित कई जानकारियां दी. इस दौरान समय-समय पर अभिभावकों की होने वाली बैठकों में लिये जाने वाले निर्णय इत्यादि पर भी चर्चा की गई. इस अवसर पर संस्था के अनिल कुमार ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को अवश्य विद्यालय भेजे, अगर किसी अभिभावक को बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी आ रही है, तो इस बारे में संस्था के अधिकारियों व क्षेत्र में काम करने वाले वॉलेंटियर्स को इसकी जानकारी उपलब्ध कराये, अवश्य ही समस्या का समाधान किया जाएगा. मौके पर संस्था की बरखा कुमार, झरना दास, उदय कुमार, मुचिया सामड, लखिन्द्र समेत बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jan-raksha-sangharsh-samitis-fast-on-17th-to-protest-against-the-garbage-plant/">चाईबासा

: कचरा प्लांट के विरोध में जन रक्षा संघर्ष समिति का अनशन 17 को
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही