Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : पोड़ाहाट एसडीओ ने आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, खामियां देख जतायी नाराजागी

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की चैनपुर पंचायत स्थित बालक कोल्हान आवासीय विद्यालय का रविवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा ने निरीक्षण किया. कोल्हान आवासीय विद्यालय में सुविधाओं का अभाव व वार्डेन के गायब रहने की शिकायत बार-बार मिलने पर पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी जांच करने पहुंची थी. जहां उन्होंने आवासीय विद्यालय में रहने वाले विद्यार्थियों से पूछताछ की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-i-will-continue-to-serve-the-society-and-needy-people-till-my-last-breath-shailendra-singh/">जमशेदपुर

: अंतिम सांस तक समाज एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करता रहूंगा : शैलेंद्र सिंह
विद्यार्थियों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.विद्यार्थियों ने कहा कि बिजली चली जाने के बाद जेनरेटर इत्यादि भी नहीं चलाये जाते हैं, इससे अंधकार में रहना पड़ता है. वहीं विद्यालय के वार्डेन भी गायब रहते हैं. आसपास रहने वाले लोग आवासीय विद्यालय परिसर में ही शराब पीकर हल्ला करते हैं.विद्यार्थियों ने कहा कि शौचालय की भी नियमित रुप से साफ-सफाई नहीं होती,अब तक ड्रेस या स्वेटर भी नहीं मिल पाया है. विद्यार्थियों की शिकायत मिलने पर एसडीओ ने वार्डेन पर रोष जताया. इसे भी पढ़ें : जयंत">https://lagatar.in/announcement-of-giving-mp-maharatna-award-to-jayant-sinha-joy-among-supporters/">जयंत

सिन्हा को सांसद महारत्न पुरस्कार देने की घोषणा, समर्थकों में हर्ष
उन्होंने कहा कि वार्डेन जिम्मेवारीपूर्वक काम नहीं कर रहे हैं.जिसके कारण आवासीय विद्यालय में खामियां व्याप्त है.उन्होंने वार्डेन को सख्त हिदायत देते हुये कहा कि व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार लाये.मौके पर उन्होंने मौजूद क्षेत्रीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अविनाश राम से भी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुये समस्याओं का निपटारा करने का आदेश दिया. इस मौके पर विद्यार्थियों ने कई समस्याएं गिनायी. इस मौके पर अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू, थाना प्र्भारी चन्द्रशेखर कुमार, पंचायत के मुखिया साहेब हेम्ब्रम के अलावे एसडीओ कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/many-programs-will-be-held-in-latehar-on-january-22-temple-committees-busy-in-preparations/">लातेहार

में 22 जनवरी को होंगे कई कार्यक्रम, तैयारी में जुटी मंदिर समितियां

चक्रधरपुर : ग्रामीण क्षेत्र में मनाया गया मकर का त्योहार, शहर में सोमवार को

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-TUSU-KHEL-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मकर संक्रांति का त्योहार चक्रधरपुर के विभिन्न स्थानों पर रविवार को मनाया गया. वहीं कुछ इलाकों में सोमवार को त्योहार मनाया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को लोगों ने त्योहार मनाकर पूजा अर्चना की. साथ ही दान-पुण्य किया. इसके बाद घरों में बने तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया. खासकर गुड़ पीठा, तिल से बने पकवानों के अलावे लड्डू समेत अन्य पकवान बनाये गये थे. पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. जबकि चक्रधरपुर शहर में सोमवार को लोग मकर संक्रांति का त्योहार मनाएंगे. इधर उत्तर भारत के लोग सोमवार को खिचड़ी पर्व के रूप में मकर मनाएंगे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-students-of-sr-dav-pundag-flew-kites-on-makar-sankranti/">रांची:

मकर संक्रांति SR DAV पुंदाग के छात्रों ने उड़ाए पतंग

जमकर बजे मकर व टुसू के गीत 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-TUSU-KHEL.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस अवसर पर सभी ग्रामीण क्षेत्रों में लाउड स्पीकर पर दिन भर मकर व टुसू गीत खूब बजे. झुमर सम्राट संताष महतो के गीत कोतो सादेर मकर मेला...। नाना रंगे बिजली झुला...। पोस पोरोबो टुसू पातिबो.. इत्यादि गीत क्षेत्र में दिनभर गूंजते रहे. इसे भी पढ़ें : इचाक">https://lagatar.in/union-minister-of-state-for-education-and-sadar-mla-paid-obeisance-at-budhiya-mata-temple-of-ichak/">इचाक

के बुढ़िया माता मंदिर में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और सदर विधायक ने टेका मत्था 

पंडालों में स्थापित की गई टुसू की प्रतिमा

चक्रधरपुर समेत अन्य स्थानों पर रविवार को पंडाल निर्माण कर टुसू की प्रतिमा स्थापित की गई. चक्रधरपुर के रेलवे हरिजन बस्ती, आरपीएस कॉलेज के पीछे, बारह खोली,धातकीडीह, सिमीदीरी, आसनतलिया, पदमपुर समेत अन्य स्थानों पर टुसू की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-students-of-sr-dav-pundag-flew-kites-on-makar-sankranti/">रांची:

मकर संक्रांति SR DAV पुंदाग के छात्रों ने उड़ाए पतंग

विभिन्न स्थानों पर खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

मकर पर्व के अवसर पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. चक्रधरपुर की पुराना बस्ती में सुमिता होता फाउंडेशन के तत्वाधान में खेलकूल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया.वहीं चक्रधरपुर के केन्दो पंचायत के केन्दो, देवगांव,कोलचोकड़ा, आसनतलिया, चैनपुर, चन्द्री, सिमीदीरी, सिलफोड़ी, पदमपुर समेत अन्य स्थानों पर बच्चों व बड़ों के बीच विभिन्न खेल आयोजित किये गए. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-even-in-tusu-parab-assistant-teachers-are-empty-handed/">चांडिल

: टुसू परब में भी सहायक अध्यापकों के हाथ खाली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही