Search

 
 
 

चक्रधरपुर : टोकलो रोड से हुये मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के वार्ड संख्या आठ टोकलो रोड निवासी राम प्रकाश दास की एक सप्ताह पहले मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी. इस मामले का पुलिस खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी किये गये मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है. इसे लेकर गुरुवार को चक्रधरपुर थाना में पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता किया. मौके पर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-non-cooperation-movement-of-road-displaced-committee-ends-production-starts-in-the-company/">मुसाबनी

: सड़क विस्थापित कमेटी का असहयोग आंदोलन समाप्त, कंपनी में उत्पादन शुरू

थाना प्रभारी के नेतृत्व में जांच पड़ताल की गई

इस संबंध में डीएसपी कपिल चौधरी ने बताया कि 18 मई की देर टोकलो रोड निवासी राम प्रकाश दास घर के बाहर सो गये थे. इसी बीच कुछ लोगों ने उनके पॉकेट से मोबाईल, नगद व साथ में मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गये थे. चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच को लेकर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार के नेतृत्व में जांच पड़ताल प्रारंभ की गई. इसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ किया गया. जिसमें चोरी की घटना सामने आ पायी. इस मामले में फिलहाल चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती निवासी साकेत रजक की गिरफ्तारी हुई है. जबकि चोरी में संलिप्त अन्य की खोजबीन जारी है. चोरी किये गये मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है. डीएसपी कपिल चौधरी ने बताया कि साकेत रजक पूर्व में भी कई बार चोरी की घटना के मामले में जेल जा चुका है. इसे भी पढ़ें :तिसरी">https://lagatar.in/third-sangeeta-was-selected-for-the-post-of-sahiya-in-lakshmipur/">तिसरी

: लक्ष्मीपुर में संगीता का सहिया पद पर हुआ चयन
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही