Search

 
 
 

चक्रधरपुर : दड़कादा गांव के सड़क किनारे पुलिस ने एक व्यक्ति का शव किया बरामद

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की टोकलो थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र जंगल किनारे बसे दड़कादा गांव के बीच सड़क किनारे पुलिस ने एक व्यक्ति का सड़ा गला शव बरामद किया है. शव की पहचान टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी गांव निवासी सुखराम मुंडा के रुप में हुई. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने दड़कादा गांव के सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव देखा. इसके बाद इसकी सूचना थाना को दी गई. सूचना मिलने के बाद टोकलो थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-came-on-the-road-to-remove-encroachment-campaign-launched-in-mango-in-view-of-durga-puja/">जमशेदपुर

: अतिक्रमण हटाने सड़क पर उतरी डीसी, दुर्गा पूजा के मद्देनजर मानगो में चलाया अभियान

पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया एमजीएम अस्तपाल

इसके बाद शव की पहचान करायी गई. ग्रामीणों ने शव की पहचान सुखराम मुंडा के रुप में किया. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि सुखराम मुंडा सोमवार को झरझरा हाट गया था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. संभवत: चार दिन पहले ही किसी ने डंडे व पत्थर से सुखराम मुंडा की हत्या कर दी है. इधर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहले अनुमंडल अस्पताल भेजा गया, लेकिन चार दिन पुराना शव होने के कारण अनुमंडल अस्पताल से जमेशदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही