Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : हिंदू नववर्ष पर निकली जायेगी शोभायात्रा, बैठक में तय की गयी रूपरेखा

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : आगामी 2 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष पर शहर में शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसे लेकर शहर के पुराना बस्ती स्थित गुंडिचा मंदिर परिसर में सोमवार की शाम संपूर्ण हिंदू समाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अशोक षाड़ंगी ने की. बैठक में तय किया गया कि चैत शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष (2 अप्रैल) शनिवार को चक्रधरपुर के पोटका शिव मंदिर से सोनुवा बस स्टैंड हनुमान मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. कार्यक्रम के समापन पर हनुमान मंदिर में महाआरती की रुपरेखा तय की गयी. इसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा गया. वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि हिन्दुत्व को बढ़ावा देने के लिए शोभायात्रा में भाग लें. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-martyr-raghunath-mahato-remembered-on-his-birth-anniversary-kudmi-samaj-paid-tribute/">चक्रधरपुर

: जयंती पर याद किये गये शहीद रघुनाथ महतो, कुड़मी समाज ने दी श्रद्धांजलि

जागरूक होकर परंपरा का करना होगा पालन : अशोक षाड़ंगी

अशोक षाड़ंगी ने कहा कि हमारा प्रयास समाज को जोड़ना है न कि तोड़ना. हम उस धर्म से आते हैं जो सनातन और सबसे पौराणिक हैं. हमारी परंपराओं का अनुसरण आज पूरा विश्व कर रहा है. हम अभी भी पाश्चात्य परम्पराओं का पालन कर रहे हैं. हमें अब जागरुक होना पड़ेगा. अपने परंपरा का पालन करना होगा. वहीं गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि ने कहा कि हम सभी हिन्दू समाज के लोगों को एकजुट होकर इस शोभायात्रा को सफल बनाने की जरूरत है. इसके साथ ही इस शोभायात्रा को प्रत्येक वर्ष निकालना है.

बैठक में ये थे मौजूद

[caption id="attachment_271777" align="aligncenter" width="444"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/ckp-miting-2-300x200.jpg"

alt="" width="444" height="296" /> चक्रधरपुर के पुराना बस्ती गुंडिचा मंदिर में बैठक में उपस्थित सनातन समाज के लोग.[/caption] बैठक में  कुंज बिहारी मिश्रा, गोनू जायसवाल, दया पाणि, अश्वनी दास, देवेन मंडल, निक्कू सिंह, छोटू ठाकुर, रामप्रकाश दास, कुमार विवेक, कबीर पांडेय, अर्जित वर्मा, गौतम रवानी, पवन विश्वकर्मा, पुलकेश त्रिपाठी, राकेश मंडल, डिक्की मंडल, राहुल पांडेय, भावेश विश्वास, सुदर्शन मंडल, रोहित माझी, छोटेलाल माझी, वेदप्रकाश दास, बिनोद महांति, सत्यवान साहू, विष्णु महाराणा, राज कुमार सोनी, पवित्र मोहन मंडल, राम प्रकाश दास, अनूप दूबे, राजेश मंडल, आशीष महांति, कोकिल महतो, मनोज कुमार षाड़ंगी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-matriculation-and-inter-examination-will-be-malpractice-free-in-jln-college-principal-held-a-meeting/">चक्रधरपुर

: जेएलएन कॉलेज में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा होगी कदाचारमुक्त, प्राचार्य ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही