Search

 
 
 

चक्रधरपुर : भरनिया में कचरा निस्तारण प्लांट का विरोध जारी, जन रक्षा संघर्ष समिति बैठा अनशन पर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र भरनिया पंचायत के भरनिया गांव में नगर परिषद की ओर से बनने वाले कचरा निस्तारण प्लांट का लगातार विरोध जारी है. जनसंरक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीण गांधीवादी तरीके से आंदोलन के लिए उतर गये हैं. इसे लेकर बुधवार को गांव के पंचायत भवन परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक अनशन किया गया. जिसकी अध्यक्षता गांव के मुंडा सह जन रक्षा संघर्ष समिति भरनिया गांव के अध्यक्ष गोरे लाल गागराई ने की. अनशन पर अनशनकारी जन रक्षा संघर्ष समिति के केन्द्रीय संयोजक पंडित कुमार महतो, हरिश चंद्र गोप, सुनील कुमार महतो, दशरथ गागराई, तुलसी गोप, मकरध्वज नायक, गोहान सिंह सरदार, गोरालाल गागराई, पोदिया नायक, मनोज गागराई, विरेन्द्र नायक के साथ ग्रामीण बैठे है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pipeline-is-being-laid-in-the-city-under-the-door-to-door-water-supply-scheme/">चाईबासा

: घर-घर जल नल योजना के तहत शहर में बिछाई जा रही है पाइप लाइन

गांव के पर्यावरण को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है - मुंडा

सभी ने एक स्वर में कहा कि किसी भी हालत में कचरा निस्तारण प्लांट नहीं लगने दिया जाएगा. मुंडा गोरे लाल गागराई ने कहा कि जिस स्थान को कचरा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए चिन्हित किया गया है यह गांव का एक मात्र मैदान है, जहां गांव के युवा व बच्चें खेलकूद करते हैं. युवा सैनिक भर्ती के लिए दौड़ लगाते है. वहीं पशुपालक के पशु भी इसी मैदान में चरते हैं. शहर का कचरा लाकर गांव में निष्पादन करने की योजना को कभी सफल नहीं होन दिया जाएगा. गांव के पर्यावरण को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसमें अधिकारियों को सफलता नहीं मिलेगी. मौके पर जन रक्षा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक तांती ने कहा कि गांव के ग्रामीण कृषि पर निर्भर है. अधिकारियों द्वारा नौकरी का प्रलोभन देकर गांव की जमीन को छिनने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण प्लांट के विरोध में ग्रामीण एकजुट है. जन रक्षा संघर्ष समिति के केन्द्रीय संयोजक पंडित कुमार महतो ने कहा कि शहरी क्षेत्र में सरकारी जमीन होने के बावजूद गांव के जमीन को दूषित करने के लिए प्लांट लगाने की योजना तैयार की गई है.मौके पर पूर्व मुखिया सह बीस सूत्री सदस्य विजय सिंह सामड, हेल्थ सोसाईटी के सचिव सह समाजसेवी गौरी शंकर महतो समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरूष व ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-out-of-54-apartments-in-mango-municipal-corporation-area-have-fire-noc/">जमशेदपुर

: मानगो नगर निगम क्षेत्र में 54 अपार्टमेंट में तीन के पास है फायर एनओसी

गांधीवादी तरीके से किया जा रहा अनशन

भरनिया में लगने वाले कचरा निस्तारण प्लांट का विरोध गांधीवादी तरीके से अनशन किया जा रहा है. बुधवार को अनशन से पूर्व महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, चन्द्रशेखर आजाद, राजेन्द्र प्रसाद व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर व तिरंगा झंडात्तोलन कर अनशन प्रारंभ किया गया. ग्रामीणों ने संकल्प लेते हुये कहा कि एकजुटता के साथ कचरा निस्तारण प्लांट का विरोध जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें :सीबीआई">https://lagatar.in/cbi-arrests-independent-journalist-vivek-raghuvanshi-and-former-navy-commander/">सीबीआई

ने स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी और पूर्व नौसेना कमांडर को गिरफ्तार किया
[wpse_comments_template]          
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही