Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर रेल मंडल: डेरवां हॉल्ट के पास रेललाइन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल के डेरवां और पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पटरी किनारे मिला. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया.
Advertisement
Advertisement

Goilkera (Nitish Thakur): पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल के डेरवां और पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पटरी किनारे मिला. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस मृतक के शव की पहचान करने में जुटी है.

 

जानकारी के मुताबिक, डेरवां रेलवे हॉल्ट के पास पोल संख्या 354/7 तथा 354/5 के बीच में शनिवार सुबह अप रेललाइन पर स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा. जिसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 50 साल होगी. फिलहाल, शव के शिनाख्त की कार्रवाई में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही