Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर निकाली गई रैली, स्कूली बच्चे हुए शामिल

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती सोमवार को में कई स्थानों पर मनायी गई. इस अवसर पर चक्रधरपुर के नव भारत पब्लिक स्कूल की ओर से रैली निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुये, रैली के दौरान सभी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे का नारा लगाते हुये चल रहे थे. यह रैली स्कूल परिसर से निकालकर देवगांव, चांदमारी, तंबाकू पट्टी, बाटा रोड, पवन चौक, पोर्टरखोली होते हुए वापस विद्यालय पहुंची. इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-remembered-netaji-subhash-chandra-bose-on-his-birth-anniversary-children-presented-colorful-programs/">घाटशिला

: जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये

नेताजी की जीवनी से प्रेरणा लेने की अपील

[caption id="attachment_535341" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/23rc_m_120_23012023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सूर्या नर्सिंग कॉलेज में नेताजी की जयंती के दौरान मौजूद छात्राएं[/caption] वहीं चक्रधरपुर के सूर्या नर्सिंग एएनएम कॉलेज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद किया गया. उपस्थित लोगों ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये. मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित हेल्थ सोसाईटी के सचिव गौरी शंकर महतो ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जीवनी से जुड़ी बातों को बताते हुये उनसे प्रेरणा लेने की बात कहीं. कॉलेज के प्रबंधक नरसिंह महतो ने भी देश की आजादी के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा दिये गये योगदान के बारे में बताया. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-former-minister-dr-shadangi-paid-tribute-to-netaji-subhash-chandra-bose/">बहरागोड़ा

: पूर्व मंत्री डॉ. षाड़ंगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन

कांग्रेस कामगार कर्मचारी के नगर उपाध्यक्ष ने किया नमन

[caption id="attachment_535342" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/23rc_m_121_23012023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते[/caption] इस अवसर पर कॉलेज की प्रचार्या मीनू मीनाक्षी तिर्की, रंजीता महतो, पूजा महतो, आरती महतो, किरण मुंडा, लोरेन माइकल, शिरोमणि तिर्की, रीना महतो, बबिता महतो, सुपल सुरीन, प्रेम महतो समेत कॉलेज के अन्य शिक्षक-शिक्षकाएं व छात्राएं मौजूद थी. इधर, चक्रधरपुर के बंगाली एसोसिएशन प्रांगण में कांग्रेस कामगार कर्मचारी के नगर उपाध्यक्ष सोवित डे ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें याद किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को नेताजी सुभाषचंद्र बोस से प्रेरणा लेने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हम नेताजी के बताये गये रास्ते पर चलकर ही आगे बढ़ सकते हैं. इस अवसर पर समाजसेवी जॉयदीप दत्ता समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही