Search

 
 
 

Chakradharpur : जोबा माझी समेत स्वजनों ने देवेंद्र माझी को दी श्रद्धांजलि

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :  जल, जंगल, जमीन आंदोलन के प्रणेता देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस पर सोमवार को स्वजनों समेत समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित सांसद जोबा माझी के आवास में शहीद देवेंद्र माझी की समाधि स्थल पर जोबा माझी के अलावा पुत्र जगत माझी, उदय माझी, अर्जुन माझी, प्रदीप अग्रवाल, लखीराम हेम्ब्रम, टीपी सोरेन, अमृत माझी, दीपक माझी, राजेश शर्मा पुत्रवधू समेत समर्थकों ने समाधि स्थल पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की. आवास में श्रद्धांजलि देने के बाद सांसद जोबा माझी समर्थकों के साथ गोइलकेरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने रवाना हो गईं. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-audience-danced-throughout-the-night-in-matas-vigil-in-barajamda/">Kiriburu

: बड़ाजामदा में माता के जागरण में रात भर झूमे श्रोता
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही