Search

 
 
 

चक्रधरपुर : दीपावली व छठ को लेकर शहर के स्ट्रीट लाइटों की मरम्मति शुरू

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर शहर के वार्डों में खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों की मरम्मति का कार्य शुरू हो गई है. दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए इन खराब पड़े लाइटों की मरम्मति की जा रही है. चक्रधरपुर शहर के कुल 24 वार्ड के कई गली-मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़े हुए हैं जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासकर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके पुरानी रांची रोड, तम्बाकू पट्टी रोड, बाटा रोड, कपड़ा पट्टी रोड, गुदड़ी बाजार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब रहने से लोगों में नगर परिषद के प्रति नाराजगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-krishna-used-to-work-with-a-famous-baba-of-haridwar-had-brought-the-city-on-leave/">जमशेदपुर

: हरिद्वार के एक प्रसिद्ध बाबा के यहां काम करता था कृष्णा, छुट्टी लेकर आया था शहर

स्ट्रील लाइट को चिन्हित कर किया जा रहा है ठीक - सिटी मैनेजर

इधर त्योहार को लेकर नगर परिषद सजग हो गया है और स्ट्रीट लाइटों की दुरुस्त कराने में जुट गई है. चक्रधरपुर नगर परिषद के सिटी मैनेजर अभिषेक राहुल ने कहा कि शहर में जिस स्थान पर भी स्ट्रीट लाइट खराब हैं उसे चिन्हित कर ठीक किया जा रहा है ताकि दीपावली व छठ पर्व के दौरान शहर में अंधेरा न रहे और लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही