Search

 
 
 

चक्रधरपुर : वर्ल्ड पुलिस बॉडी बिल्डिंग गेम्स में जिले के संतोष ने जीते दो गोल्ड मेडल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस बॉडी बिल्डिंग गेम्स में पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा निवासी संतोष बोबोंगा ने दो गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. संतोष बोबोंगा की इस सफलता से गोइलकेरा वासियों में खुशी की लहर है. बताया जाता है कि कनाडा में 27 से 29 जुलाई तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस बॉडी बिल्डिंग गेम्स प्रतियोगिता में संतोष बोबोंगा ने 55 किलोग्राम वर्ग और 165 सेंटीमीटर उंचाई वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दोनों खिताब जीता है. गोइलकेरा निवासी संतोष झारखण्ड पुलिस में बोकारो जिला में एएसआई पद पर पदस्थापित है. संतोष की सफलता पर गोइलकेरा निवासी रांची रिम्स के डॉक्टर मनोज कुमार कोड़ाह ने भी हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए एक नहीं बल्कि दो स्वर्ण पदक हासिल करने की उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि ने संपूर्ण देश को बेहद गर्व और खुशी से भर दिया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-accused-of-having-sex-on-the-pretext-of-marriage-arrested/">चाईबासा

: शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही