Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बस की चपेट में आने से स्कूली छात्र घायल, सदर अस्पताल रेफर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर टोकलो मुख्य मार्ग के वनमालीपुर के पास शनिवार को एक स्कूली बच्चा बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि हथिया गांव निवासी कमलेश प्रधान का 12 वर्षीय पुत्र सूर्या प्रधान स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर जा रहा था. इसी दौरान टोकलो की ओर जा रहे एक बस के पीछे के चक्के की चपेट में आकर घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के अंगरक्षक श्यामपद महतो ने बच्चे को अपनी मोटरसाइकिल पर लेकर चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़े : ">https://lagatar.in/jamshedpur-road-construction-department-asked-the-government-for-seven-crore-rupees-for-six-roads/">

 जमशेदपुर : पथ निर्माण विभाग ने सरकार से छह सड़कों के लिए मांगे सात करोड़ रुपये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही