Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में मनाया गया विज्ञान दिवस

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में मंगलवार को विज्ञान दिवस मनाया गया. कॉलेज की एनएसएस द्वारा आयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़ी मॉडलों को बनाकर पेश किया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया. मौके पर उन्होंने कहा की विज्ञान के क्षेत्र में हमारा देश दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है. तरह-तरह की नई तकनीक हमें विज्ञान के जरिए ही प्राप्त हो रही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-how-will-school-children-get-mid-day-meal-contractors-are-not-available/">रांची

 : स्कूली बच्चों को कैसे मिलेगा मिड डे मील, नहीं मिल रहे ठेकेदार

शिक्षकों ने जीवन में विज्ञान के महत्व के बारे में दी जानकारी

कॉलेज के शिक्षकों ने भी जीवन में विज्ञान के महत्व के बारे में जानकारी दी. इस दौरान कॉलेज के कई छात्रों ने देश के महान वैज्ञानिकों व उनके आविष्कार के बारे में बताया. इस मौके पर कॉलेज के प्रो.आदित्य कुमार, प्रो. निजरुल हक, प्रो.अरुण कुमार, प्रो. मानसा महतो, कॉलेज के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही