Search

 
 
 

चक्रधरपुर : निश्चिंतपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का सचिव ने किया निरीक्षण

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा मंगलवार को चक्रधरपुर के निश्चिंतपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे. इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने उनका स्वागत किया. उन्होंने स्कूल की छात्राओं से बात कर विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. 12वीं की छात्राओं ने आर्ट्स की पढ़ाई शुरू कराने की अपील की. सचिव ने विद्यालय के कमरों को देखा. इसके बाद लाइब्रेरी रूम, पाकशाला, शयनशाला आदि को देखा. इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने कई समस्याओं से अवगत कराया. मौके पर डीईओ नीरजा कुजूर, डीएसई अनिल चौधरी, शिक्षा विभाग की अधिकारी नेहा शर्मा, एसडीओ ललन कुमार, डीएसपी कपिल चौधरी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, बीडीओ संजय सिन्हा, रूम टू रीड के स्टेट को-ऑर्डिनटेर सूरज कुमार पांडेय, बीईइओ विजय कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे. [caption id="attachment_370237" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/CKP-Education-Secretry.jpg"

alt="" width="1280" height="720" /> राजेश शर्मा का स्वागत करती छात्राएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-elephants-created-ruckus-destroyed-crops/">हजारीबाग:

हाथियों ने मचाया उत्पात, फसल को किया नष्ट

ऊंची बिल्डिंग पर तड़ित चालक की जरूरत

चक्रधरपुर के 200 स्कूल में तड़ित चालक नहीं होने व बोकारो के दो स्कूलों में वज्रपात से घायल स्कूली बच्चों के मामले में पूछे गए सवाल पर सचिव राजेश कुमार ने कहा कि बोकारो में बच्चे वज्रपात से घायल नहीं हुए थे, बल्कि वे आवाज से डर गए थे. ऊंची बिल्डिंग पर वज्रपात का खतरा रहता है, न कि छोटे बिल्डिंग पर. यह आपदा प्रबंधन से जुड़ा मामला है. हालांकि फिर भी इस संबंध में विचार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-health-checkup-camp-held-in-jojogutu-a-remote-village-of-saranda-many-malaria-victims-found/">किरीबुरू

: सारंडा के सुदूरवर्ती गांव जोजोगुटू में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, कई मलेरिया पीड़ित मिले

छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य, नाटक की प्रस्तुति दी. सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं की प्रतिभा देख सचिव राजेश शर्मा ने उनकी सराहना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही