Search

 
 
 

चक्रधरपुर : शीतला मंदिर कांवरियां संघ देवघर व काशी विश्वनाथ के लिए हुआ रवाना

 
Chakradhar (Shambhu Kumar) : बोल बम के जयकारें के साथ रविवार को चक्रधरपुर की शीतला मंदिर कांवरियां संघ देवघर व काशी विश्वनाथ दर्शन व जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ. चक्रधरपुर के शीतला मंदिर परिसर से लगभग एक सौ से अधिक कांवरियां रवाना हुये. शीतला मंदिर में पूजा अर्चना के बाद चक्रधरपुर के सोनुवा बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर में सभी कांवरियों ने पूजा अर्चना किया. इसके बाद बस व अन्य वाहन से सभी रवाना हुये. जहां मुख्य रुप से भाजपा के मौजूद भाजपा के वरीष्ठ नेता सुरेश साव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में शीतला मंदिर कांवरियां संघ देवघर व हिन्दुओं के अन्य धार्मिक स्थल जाती है. इसे भी पढ़ें :बिहारः">https://lagatar.in/bihar-youth-brutally-thrashed-for-stealing-goat-paraded-around-village-after-shaving-his-head/">बिहारः

बकरी चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई, सिर मुंडवाकर गांव घुमाया

रजरप्पा मंदिर में भक्त करेंगे माता के दर्शन

इस वर्ष देवघर, बासुकीनाथ मंदिर के बाद वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर बस से भी सभी श्रद्धालु जाएंगे. वापसी में झारखंड के रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु माता के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे. सभी कांवरियों को रवाना करने के लिए भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजपा नेता संजय मिश्रा,पूर्व पार्षद अनुप दूबे, शहर के अन्य गणमान्य लोग पहुंचे थे. शीतला मंदिर कावंरियां संघ में भाजपा नेता संजय पासवान,रुपेश साव, विजय साव, मनीष पाड़िया, संदीप साव के अलावे अन्य महिला-पुरूष श्रद्धालु रवाना हुये. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-get-exam-preparation-tips-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में विद्यार्थियों को मिले परीक्षा की तैयारी के टिप्स
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही