Search

Chakradharpur : मोहर्रम पर शिया समुदाय ने निकाला जुलूस, पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन

Chakradharpur : हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों के शहादत की याद में शुक्रवार को चक्रधरपुर में मोहर्रम मनाया गया. शुक्रवार देर शाम शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों से जुलूस निकालकर पवन चौक पहुंचा. शहर के दंदासाई, बंगलाटांड, ग्वाला पट्टी, चांदमारी-लोको, पुराना वार्ड संख्या-10, पापड़हाता समेत करीब 11 लाइसेंसी अखाड़ा के अलावा अन्य मुहल्लों से भी अखाड़ा निकाला गया.
 
Shambhu Kumar

इसे भी पढ़ें..

सभी अखाड़ा पवन चौक में एकत्र हुए एवं पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया. कई अखाड़ा की ओर से झांकियां निकाली गई. इस दौरान हैरतअंगेज करतब दिखाए गए. मोहर्रम जुलूस में शामिल धार्मिक झंडे लहराते हुए या अली, या हुसैन के नारे लगा रहे थे. वहीं, कुछ मर्सिया पढ़ रहे थे. संवेदनशील जुलूस मार्गों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किये गये थे.

बंद रेलवे फाटक के समीप प्रशासन की ओर से मंच बनाए गए थे. इस मौके पर बनाए गए मंच पर एसडीओ श्रुति राज लक्ष्मी, एसडीपीओ सैयद अहमद मौजूद थे. वहीं, थाना प्रभारी अवधेश कुमार दलबल के साथ मोर्चा संभाले हुए थे. चक्रधरपुर थाना में बनाए गए कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे से जुलूस की निगरानी होती रही. इसी तरह कराईकेला व अन्य प्रखंडों में भी मोहर्रम जुलूस निकाला गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही