Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बुरुगुलीकेरा में वृद्ध मां की हत्या करने पर बेटे ने हत्यारे को मौत के घाट उतारा

 
  • जांच में जुटी पुलिस
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुदड़ी थाना क्षेत्र के गुलीकेरा पंचायत के बुरुगुलीकेरा में दो लोगों की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. गांव में दो लोगों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना बुधवार देर शाम की है. बताया जाता है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र बुरुगुलीकेरा गांव में राजेश बुढ़ नामक व्यक्ति शराब के नशे में गांव के मुंडा सुखराम बुढ़ के घर पहुंचा. इसे भी पढ़ें : आफताब">https://lagatar.in/government-land-records-city-zone-in-hands-aftab-serious-questions-on-role-zone-personnel/">आफताब

के हाथों में शहर अंचल के जमीन के सरकारी रिकॉर्ड, अंचल कर्मियों की भूमिका पर गंभीर सवाल
घर में मुंडा सुखराम बुढ़ की पत्नी गंधवरी बुढ़ को देख उसने घर के बाहर रखे लकड़ी का पीढ़ा उठाकर गंधवरी बुढ़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस बीच मृतका का पुत्र दुनू बुढ़ मौके पर पहुंचा तो राजेश बुढ़ ने भी उस पर भी पीढ़ा से हमला करने की कोशिश की, लेकिन मां की हत्या से गुस्साये पुत्र दुनू बुढ़ ने राजेश बुढ़ को जमीन पर धकेल दिया और वहां रखे उसी पीढ़ा से मां के हत्यारे राजेश बुढ़ को पीट-पीटकर मार डाला. घटना की सूचना पाकर गुरुवार को गुदड़ी थाना पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पहुंचे और दोनों शव को बरामद कर लिया. इसे भी पढ़ें : नक्सली">https://lagatar.in/naxalite-commander-prayag-manjhi-and-tpc-supremo-brajesh-ganjhu-are-no-longer-prized-naxalite/">नक्सली

कमांडर प्रयाग मांझी और टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू अब नहीं रहे इनामी नक्सली
पुलिस ने बताया कि राजेश बुढ़ अपराधी प्रवृति का व्यक्ति था और पहले भी वह जेल जा चुका था. कुछ महीने पहले ही वह जेल से छुटकर आया था. इधर ग्रामीण मुंडा सुखराम बुढ़ भी वर्ष 2020 के जनवरी महीने में बुरुगुलीकेरा गांव में हुये सात लोगों की हत्या के मामले में जेल में है. इधर बुरुगुलीकेरा गांव में दो लोगों की हत्या की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने भी की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही