Search

 
 
 

चक्रधरपुर : 25 जून को मनाया जाएगा सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल का रजत जयंती समारोह

 
Chakradharpur: 25 जून को चक्रधरपुर के पोटका स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल का रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. वहीं इस अवसर पर नवनिर्मित जूनियर कंप्यूटर लैब कम चिल्ड्रन पार्क का भी शुभारंभ किया जाएगा. यह जानकारी स्कूल के प्राचार्य फादर जॉनी पीडी ने दी. प्राचार्य फादर जॉनी पीडी ने बताया कि स्कूल हॉल में शाम साढ़े चार बजे से समारोह प्रारंभ होगा. समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें: अग्निवीरों’">https://lagatar.in/the-future-of-agniveers-is-safe-and-golden-cm-yogi/">अग्निवीरों’

का भविष्य सुरक्षित और स्वर्णिम: सीएम योगी

कैबिनेट मंत्री जोबा माझी होंगी मुख्य अतिथि

[caption id="attachment_335410" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/18jun12a-300x294.jpg"

alt="" width="300" height="294" /> फादर जॉनी पीडी, प्राचार्य सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल.[/caption] स्कूल के प्राचार्य फादर जॉनी पीडी ने बताया कि झारखंड सरकार की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में रजत जयंती समारोह में शिरकत करेंगी. जमशेदपुर के बिशप रेव डॉ. टेलेस्फोर बिलुंग एसवीडी और चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव सम्मानित अतिथि, जबकि सीआरपीएफ 60 बटालियन चक्रधरपुर के कमांडेंट आनंद कुमार जेराई विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/trains-will-not-run-throughout-the-day-due-to-demonstration-in-bihar-railways-decision/">बिहार

में प्रदर्शन के चलते दिनभर नहीं चलेंगी ट्रेनें, रेलवे का फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही