Search

 
 
 

चक्रधरपुर : दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में चाकूबाजी, सात युवक घायल, एक गंभीर

जिले के चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें सात युवक घायल हुए हैं. घायलों में से एक युवक की हालत गंभीर बनी बताई जा रही है.
 

Chaibasa : जिले के चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें सात युवक घायल हुए हैं. घायलों में से एक युवक की हालत गंभीर बनी बताई जा रही है. 

 

जानकारी के अनुसार, हरिजन बस्ती के दुर्गा पूजा पंडाल का विसर्जन जुलूस निकल रहा था. जैसे ही जुलूस चक्रधरपुर थाना के पास पहुंचा, करीब 15 हमलावर युवकों ने अचानक जुलूस में शामिल सात युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमलावरों ने शरीर के कई हिस्सों में वार किए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

चाकूबाजी में घायल होने वाले युवकों में ध्रुव मुखी, गोविंदा मुखी, दिनेश मुखी, रिक्की मुखी, अतुल मुखी, अमन मुखी और अजय मुखी शामिल हैं. इनमें से रिक्की मुखी नामक युवक की स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है. सभी घायल युवकों को चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

पुलिस ने शुरू की जांच, हमलावरों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घायल युवकों के बयान दर्ज किए हैं, जिन्होंने हमलावरों की पहचान भी की है.  पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है. 

 

इस घटना के बाद हरिजन बस्ती के लोग आक्रोशित हैं. बड़ी संख्या में बस्ती के लोग रेलवे अस्पताल में जमा हो गए और पुलिस से हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. पुलिस ने लोगों को जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बनाए हुए है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही