Search

 
 
 

झारखंड में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस-प्रशासन रही मुस्तैद

झारखंड में इस वर्ष दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. राज्य के किसी भी जिले से कोई अप्रिय या बड़ी घटना सामने नहीं आई, जिसका श्रेय झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों और पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की मुस्तैदी को जाता है.
 

Ranchi :  झारखंड में इस वर्ष दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. राज्य के किसी भी जिले से कोई अप्रिय या बड़ी घटना सामने नहीं आई, जिसका श्रेय झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों और पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की मुस्तैदी को जाता है.

 

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पूजा शुरू होने से काफी पहले ही सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे. इन निर्देशों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने पर विशेष बल दिया गया था.

 

पुलिस अधिकारियों ने इन दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन किया और पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन घाटों तक कड़ी चौकसी बनाए रखी.

 

सफल रही पुलिस की रणनीति, कड़ी निगरानी व समन्वय 

झारखंड के सभी जिलों में पूजा के दौरान सभी प्रमुख स्थानों, संवेदनशील इलाकों और विसर्जन मार्गों पर सशक्त पुलिस गश्त की व्यवस्था की गई थी. पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट पर आधारित कार्रवाई की और समय रहते कई असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनपर नजर रखी.

 

इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला, जिससे आपातकालीन स्थितियों से निपटने में आसानी हुई. शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रबंधन की प्रभावी योजना लागू की गई, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में अधिक परेशानी नहीं हुई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही