Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पवन चौक पर किया नुक्कड़ नाटक

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को चक्रधरपुर के पवन चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार डिवाइन संस्था के तत्वाधान में आयोजित इस ने नुक्कड़ नाटक के दौरान वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया गया. वोटर कार्ड और आधार कार्ड जुड़ा रहने से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-one-day-strike-of-rural-banks-affected-the-business-of-20-crores/">चाईबासा

: ग्रामीण बैंकों की एक दिवसीय हड़ताल से 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित
इस मौके पर डिवाइन संस्था के निदेशक हलधर महतो ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के सभी जिलों में घूम घूम कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. वैसे मतदाता जिन्होंने अब तक अपना वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है वह जल्द से जल्द वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा लें. मौके पर संस्था की स्टेट को-ऑर्डिनेटर प्रियंका सिंह, कलाकार रवि कुमार, प्रेम कुमार ठाकुर, रमेश कुमार, रामकिशन महतो, कुलदीप कुमार महतो, रुकमणी हांसदा समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही