Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के विद्यार्थी मोंटू महतो ने राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आर्यभट्ट सभागार, रांची विश्वविद्यालय में विभिन्न विश्वविद्यालयों के चयनित प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय, भाषण निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के छात्र मोंटू महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और महाविद्यालय तथा कोल्हान विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dr-count-cesar-matti-the-father-of-electro-homeopathy-remembered-on-his-birth-anniversary/">घाटशिला
: जयंती पर याद किये गये इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. काऊंट सीजर मैटी कोल्हान विश्वविद्यालय में अन्तर महाविद्यालय स्तर पर पेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था.उन्हें प्रमाण पत्र और 5000 रुपये 12 जनवरी को होने वाले समारोह में दिया जाएगा. महाविद्यालय परिवार में इससे हर्ष का माहौल है. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास कुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. आदित्य कुमार, प्रो. पार्थसारथी सारंगी, प्रो. मनसा महतो, प्रो अरुण कुमार, प्रो नजरूल इस्लाम, धीरज महतो ने बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
चक्रधरपुर : जेएलएन कॉलेज के छात्र मोंटू पेंटिंग प्रतियोगिता में तृतीय

Leave a Comment