Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा कर पति के लिए मांगी लंबी उम्र

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पति की लंबी उम्र की कामना के लिए शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा अर्चना की. इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रख वट (बरगद) पेड़ के नीचे पूजा अर्चना के लिए इकट्ठा हुईं. जहां मौजूद पुजारियों से वट सावित्री की कथा सुनी. इस मौके पर पुजारियों ने बताया कि वट पेड़ के नीचे सावित्री, सत्यवान और यमराज की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है और संतान सुख प्राप्त होता है. मान्यता यह भी है कि इसी दिन सावित्री ने यमराज के चुंगल से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-married-women-worshiped-vat-savitri-for-the-long-life-of-their-husbands/">आदित्यपुर

: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा
मौके पर सुहागिन महिलाओं ने पूजा अर्चना कर वट पेड़ की परिक्रमा कर रक्षासूत्र बांधा. साथ ही घर जाकर अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिए. चक्रधरपुर के राजबाड़ी रोड स्थित रानी तालाब के समीप, भारतीय स्टेट बैंक के समीप, चांदमारी स्थित हनुमान मंदिर के समीप, दो नंबर थाना के समीप, पोर्टरखोली, इतवारी बाजार, आरई कॉलोनी, रिटायर्ड कॉलोनी, लोको कॉलोनी समेत अन्य स्थानों पर वट पेड़ के नीचे वट सावित्री की पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं की भीड़ जुटी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही