Search

 
 
 

चक्रधरपुर: लोक आस्था का चैती छठ पर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

लोक-आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा का पहला अर्घ्य मंगलवार शाम दिया गया. चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती में छठ नदी घाट व थाना नदी घाट पर छठ व्रती व श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचे. जहां छठ व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर अस्ताचलगामी सूर्य भगवान भास्कर की उपासना कर अर्घ्य दिया.
 

Chakradharpur: लोक-आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा का पहला अर्घ्य मंगलवार शाम दिया गया. चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती में छठ नदी घाट व थाना नदी घाट पर छठ व्रती व श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचे. जहां छठ व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर अस्ताचलगामी सूर्य भगवान भास्कर की उपासना कर अर्घ्य दिया.

 Uploaded Image
वहीं कई श्रद्धालुओं ने अपने घर के आंगन, छत पर पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया. श्रद्धालु छठ गीत गाते हुए नदी किनारे घाट तक पहुंचे. जहां छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीर देखी गई. बुधवार सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन होगा. 

 


सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए, इधर छठ पर्व पर मुक्तिनाथ महादेव घाट, पुरानी बस्ती सीढ़ी नदी घाट, पवन चौक पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई. ताकि घाटों पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. साथ ही किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही