Search

 
 
 

रांची विवि ने MBBS सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी की

रांची विश्वविद्यालय ने 1st प्रोफेशनल MBBS सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की तिथियां जारी कर दी हैं. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने 1st प्रोफेशनल MBBS सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की तिथियां जारी कर दी हैं. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी.

 

अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 28 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं, 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 तक ₹400 विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने का अवसर दिया गया है.

 

विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क ₹2000, मार्कशीट शुल्क ₹100 और प्रोसेसिंग चार्ज ₹100 निर्धारित किया है. सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे शुल्क का भुगतान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करें.

 

अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विश्वविद्यालय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से फॉर्म या शुल्क स्वीकार नहीं किए जाएंगे और बिना रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रेशन नंबर के आवेदन मान्य नहीं होगा. परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchiuniversity.ac.in या सीधे परीक्षा पोर्टल https://www.exam.ranchiuniversity.co.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही