Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मनाई गई पुण्यतिथि

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : वीर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को चक्रधरपुर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया. चक्रधरपुर के टोकलो स्थित हाट बाजार में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप जन रक्षा संघर्ष समिति की ओर से श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर मुख्य रुप से टोकलो के थाना प्रभारी अविनाश कुमार भी उपस्थित हुये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-Birsa.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-formation-of-ncp-panchayat-committee-in-saraiya-emphasis-on-partys-strength/">हुसैनाबाद

: सरैया में एनसीपी पंचायत कमेटी का गठन, पार्टी की मजबूती पर जोर
मौके पर मौजूद जन रक्षा संघर्ष समिति के संयोजन पंडित कुमार महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जमींदारी प्रथा के खिलाफ आवाज उठायी थी. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया, जिसके कारण अंग्रेज उनकेे पीछे पड़ गये. कम उम्र में ही अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. रांची जेल में 9 जून को उनकी मृत्यु हो गई. मौके पर जन रक्षा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक तांती ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने आंदोलन से लोगों को जगाने का काम किया था. हमें उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. इस अवसर पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने भी भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से जुड़ी बातों को बताया. इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया. इस मौके पर टोकलो थाना के पूर्व थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया, मधु सामड, मुंडा वीर सिंह हांसदा, बागुर सामड, हरिश चंद्र गोप समेत स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ac%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/">साहिबगंज

: विचारधारा से प्रेरित होकर ही हमसब भाजपा से जुड़े हैं: विधायक
आदिवासी मित्र मंडल के समीप भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भाजपा नगर कमेटी के सदस्यों ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य मालती गिलुवा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने मुख्य रुप से उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया. मौके पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को पूरा देश याद कर रहा है. भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा करते हुये अपनी कुर्बानी दी थी. इस मौके पर भाजपा नेता पवन शंकर पांडेय, ललित मोहन गिलुवा, रवि बांकिरा, अशोक दास, विनोद शर्मा, सोनाराम लोवादा समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सरयू">https://lagatar.in/saryu-wrote-a-letter-to-the-cm-said-cancel-the-appointment-of-the-director-against-the-rims-rules/">सरयू

ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- रिम्स नियमावली के विरुद्ध हुई निदेशक की नियुक्ति, निरस्त करें
वहीं चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा के अलावे अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर सभी ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे भी लगाये. मौके पर आजसू के जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश को अंग्रेजों से आजाद दिलाने में अपना अहम योगदान निभाया. हम सभी भगवान बिरसा मुंडा के शहादत को भुला नहीं सकते. इस मौके पर सुरेश मुंडा, धनपति महली, चंद्रदीप प्रधान, परशुराम प्रधान के अलावे अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही