Search

 
 
 

चक्रधरपुर : अखाड़ा स्थलों से निकाला गया करमा डाल विसर्जन जुलूस, जमकर थिरके लोग

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की करमा अखाड़ा स्थलों से बुधवार देर शाम गाजे बाजे के साथ करमा डाल विसर्जन जुलूस निकाला गया. इस अवसर पर ढोल व मांदर की धुन पर लोग जमकर थिरके. साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया. पारंपरिक गीतों पर थिरकते हुए सभी टोला में घूमकर करम डाल लेकर स्थानीय नदी व तालाब पहुंचे. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-garhwa-police-captured-budha-pahar-maoists-were-driven-out-of-budha-pahar/">BIG

BREAKING: बूढ़ा पहाड़ पर गढ़वा पुलिस का कब्जा, खदेड़े गये माओवादी
वहां विधिवत तरीके से करम डाल का विसर्जन किया गया. चक्रधरपुर के कुम्भा टोली, पम्प रोड, वनमालीपुर, टोंकाटोली, रोलाडीह, आसनतलिया समेत अन्य करमा पूजा अखाड़ा स्थल से करमा डाल विसर्जन जुलूस निकाला गया. इससे पहले दिन भर विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की गई. इसी के साथ ही बुधवार को करमा पर्व का समापन हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही