Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गठबंधन का मामला पार्टी तय करेगी. यह जिम्मा पार्टी के आलाकमान की है. यह बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कही. वे गुरुवार को चक्रधरपुर के वन विश्रामागार में कांग्रेस के चक्रधरपुर नगर व प्रखंड कमेटी के नेता व कार्यकर्ता को संबोधित कर रहे थे. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि कुछ लोग यह गलत अफवाह फैला रहे हैं कि सांसद गीता कोड़ा विकास संबंधित काम नहीं कर रही है, लेकिन यह गलत है. अफवाह फैलाने वाले स्वयं को पहले देखें. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-cleanliness-fortnight-celebrated-in-pvun-patratu-oath-of-cleanliness-administered-to-employees/">रामगढ़
: पीवीयूएन पतरातू में मना स्वच्छता पखवाड़ा, कर्मचारियों को दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ
: पीवीयूएन पतरातू में मना स्वच्छता पखवाड़ा, कर्मचारियों को दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ
: पीवीयूएन पतरातू में मना स्वच्छता पखवाड़ा, कर्मचारियों को दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ
नीचले स्तर तक के लोगों को सहयोग पहुंचाना है
सांसद गीता कोड़ा जिस तरीके से विकास कार्य कर रही है यह जनता जानती है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमारी पार्टी की जीत संगठित व मजबूत रहने के कारण ही हुई है. इसलिए हमें पार्टी को मजबूत करना है. पार्टी के कार्यकर्ता समर्पण भाव से दिन रात मेहनत कर रहे हैं. हमें नीचले स्तर तक के लोगों को सहयोग पहुंचाना है. यह कोई भी न समझे की हम ही सबकुछ है. जिसमें घमंड आ जाता है, उनका घमंड निश्चित रूप से टूटता है. हमें संगठित रहना है. पार्टी कार्यकर्ता इसी तरह लगातार लोगों के हित में कार्य करते रहें. राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी काफी बढ़ गई है. हमें टेक्नोलॉजी का उपयोग कर अपने नेता के कार्यों को हर लोगों तक पहुंचाना है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-cleanliness-fortnight-celebrated-in-pvun-patratu-oath-of-cleanliness-administered-to-employees/">रामगढ़: पीवीयूएन पतरातू में मना स्वच्छता पखवाड़ा, कर्मचारियों को दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ
Leave a Comment