Search

 
 
 

चक्रधरपुर: एसडीओ ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे तीन हाईवा व दो डंपर किया जब्त

पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है.पोड़ाहाट अनुमंडल के गुदड़ी, गोईलकेरा, कारो नदी समेत अन्य क्षेत्रों से भारी मात्रा में अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है, जिसे सोनुवा, व अन्य जगहों पर भेजा रहा है
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है.पोड़ाहाट अनुमंडल के गुदड़ी, गोईलकेरा, कारो नदी समेत अन्य क्षेत्रों से भारी मात्रा में अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है, जिसे सोनुवा, व अन्य जगहों पर भेजा रहा है.जिस रास्ते से अवैध बालू का कारोबार किया जा रहा है, उसी मार्ग पर कई थाने स्थित हैं, इसके बावजूद लंबे समय तक इस गतिविधि को नजरअंदाज कर दिया जाता है 

 

अवैध बालू के कारोबार पर रोकथाम को लेकर पोड़ाहाट अनुमंडल की एसडीओ श्रुतिराज लक्ष्मी ने चक्रधरपुर–सोनुवा मुख्य मार्ग पर छापेमारी की. इस दौरान अवैध बालू लदे तीन हाईवा व दो डंपर को जब्त किया है.एसडीओ ने देर रात यह कार्रवाई की है.जब्त किये गये अवैध लदे वाहनों के पास ओड़िसा का चालान है.जिसे लेकर एसडीओ ने जब्त अवैध बालू लदे वाहनों को चक्रधरपुर थाने को सौंप दिया.

 

इधर पुलिस व खनन विभाग के अधिकारी पकड़े गये अवैध बालू लदे हाईवा व डंपर की जांच पड़ताल में जुट गई है.जब्त वाहनों में लगभग 2500 सीएफटी बालू लदा था.वहीं पकड़े गए (JH 06L 3272), 2. (JH 05 BZ 3932) एवं 3. (OD 09A 6361) तथा दो डंपर वाहन संख्या 4. (JH 05F 3261) एवं 5. (JH 05Y 1734) शामिल है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही