Search

 
 
 

चक्रधरपुर : राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : 22वीं जूनियर और सब जूनियर राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियगिता में जीत दर्ज कर लौटने पर बुधवार को चक्रधरपुर में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. तीन दिवसीय प्रतियगिता में पश्चिमी सिंहभूम के कुल 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने कुल 6 पदक अपने नाम किए. पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के कार्यालय में सभी को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-harshvardhan-singh-accuses-tata-motors-of-taking-block-closure-against-the-rules/">जमशेदपुर

: हर्षवर्द्धन सिंह ने टाटा मोटर्स पर नियम के विरुद्ध ब्लॉक क्लोजर लेने का लगाया आरोप

मेडल पहनाकर व उपहार देकर किया सम्मानित 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष प्रमोद भागेरिया ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया एवं उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर उपस्थित जिला संघ के महासचिव अनुराग शर्मा ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया एवं उन्हें और ज्यादा मेहनत करने एवं आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-peace-committee-meeting-held-in-police-station-regarding-durga-puja/">जगन्नाथपुर

: दुर्गा पूजा को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक, एक रजत पदक व दो कांस्य पदक जीते हैं. स्वर्ण पदक विजेताओं में आरची विश्वकर्मा, नैना सलूजा शामिल है. वहीं प्रत्यूष नंदी व चंचल सोए ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया. जबकि अंकिता कुमारी व आयुष मुखी ने रजत पदक जीते. जबकि आयुष मुखी एवं राज दुबे ने कांस्य पदक हासिल किया. पूरे खेल में अंश कुमार व पी.कार्तिक का प्रदर्शन बेहतर रहा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही