Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के बंगलाटांड स्थित एक घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि बुधवार रात बंगलाटांड निवासी मो. अख्तर रात को अपने घर में सोये हुये थे. रात लगभग ढ़ाई बजे उनकी नींद खुली तो देखा कि घर के बाहर का खिड़की टूटा हुआ है, साथ ही घर में रखा अलमारी का दरवाजा भी खुला है. इसके बाद उसने आलमारी में जांच किया तो पाया कि आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व लगभग पांच हजार रुपये गायब है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-charges-framed-against-notorious-lavkush-sharma-in-extortion-case/">रांची
: कुख्यात लवकुश शर्मा के खिलाफ रंगदारी के केस में आरोप गठित जबकि आलमारी के एक कोने में रखे गये बीस हजार पर चोर की नजर नहीं पड़ने से वह सुरक्षित बच गया. उन्होंने बताया कि देर रात चोरों ने खिड़की से घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा कि चोरों ने सोने के कान के झुमके, अंगूठी, चांदी की पायल इत्यादि अन्य जेवरातों के साथ पांच हजार नगद रुपये की चोरी कर ली है. इधर गुरुवार सुबह चक्रधरपुर थाना को इसकी जानकारी दिये जाने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-kadmas-youth-found-near-bishtupur-mall-fear-of-murder/">जमशेदपुर
: कदमा के युवक का बिष्टुपुर मॉल के पास मिला शव, हत्या की आशंका [wpse_comments_template]
चक्रधरपुर : खिड़की से घर में घुसकर चोरों ने की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Comment