Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग के अनुमंडल अस्पताल के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. बताया जाता है की सेताकाहा गांव निवासी गुलाब टोप्पो व राजेश टोप्पो एक ही बाइक पर सवार होकर चेकनाका चौक से प्रखंड कार्यालय की ओर जा रहे थे. इसी क्रम मेंं विपरित दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-construction-work-of-anganwadi-center-building-incomplete-for-two-years/">मनोहरपुर

: दो वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य अधूरा

क्षतिग्रस्त बाइक जब्त

आनन-फानन में दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को जमशेदपुर ले गए. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. चिकित्सकों ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक को गुप्तांग में चोट लगी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही