Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : पक्की सड़क नहीं होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, जिला परिषद को सौंपा पत्र

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुड़ा पंचायत के तिलोपदा गांव में पक्की सड़क नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पक्की सड़क नहीं रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है, हल्की बारिश होने के बाद पूरा रास्ता कीचड़मय हो जाता है. इससे गांव का संपर्क अन्य जगह से भी कट जाता है. साथ ही पक्की सड़क नहीं होने के कारण हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jceceb-will-release-merit-list-on-october-10-for-enrollment-in-engineering-colleges/">जमशेदपुर

: इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए जेसीईसीईबी 10 अक्टूबर को जारी करेगा मेरिट लिस्ट

जिला परिषद सदस्य ने दिया सड़क बनवाने का आश्वासन

ग्रामीणों ने इसे लेकर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा को एक पत्र सौंपा. जिसमें ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की . ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में भी कई बार अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. इस दौरान जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने मामले को लेकर वरीय अधिकारियों से बात कर सड़क बनवाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा. इस दौरान जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने ग्रामीणों के साथ कई गांवों में जाकर अन्य समस्याओं से भी अवगत हुई. इस मौके पर गांव के महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-caught-four-goat-thieves-red-handed-and-handed-them-over-to-the-police/">किरीबुरू

: ग्रामीणों ने चार बकरी चोर को रंगे हाथ पकड़ पुलिस को सौंपा
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही